{"_id":"69de747ae25ca3e43709dae5","slug":"allegation-of-burning-a-teenage-girl-after-kidnapping-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-154358-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अपहरण के बाद किशोरी को जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अपहरण के बाद किशोरी को जलाने का आरोप
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मऊ जिले की एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर जलाने का आरोप लगाया है। जलालपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महिला ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को जलालपुर के शाहपुर फिरोजपुर निवासी शिवा ने छह मार्च 2026 को अपहरण कर लिया था। इस मामले में स्थानीय थाने मुहम्मदाबाद गोहना में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह अपनी बेटी की तलाश करती रही। 10 अप्रैल को उनके नंबर पर फोन आया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। गाड़ी का किराया देने के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए कुछ मदद करो।
इस दौरान उसने युवक के बताए खाता संख्या पर तीन हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर बेटी के जले शरीर का फोटो व वीडियो भेजा गया। बताया गया कि वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार करवा रहा है। वहां जाने के बाद भी बेटी नहीं मिली। इसके बाद सफदरजंग थाने में भी तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि युवक पर कार्रवाई के बजाय उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए। जलालपुर थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)