फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   All the settlements will be connected by pipeline, will get clean water

पाइपलाइन से जुड़ेगी की सभी बस्तियां, मिलेगा साफ पानी

Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
All the settlements will be connected by pipeline, will get clean water
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में मिशन जल जीवन योजना को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते डीएम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सभी को शुद्घ पेयजल मुहैया कराने के लिए जिले की सभी बस्तियों को पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने दी। वह कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन जल जीवन कार्यक्रम को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिशन जल जीवन के तहत शहरी व ग्रामीण इलाकों के सभी लोगों को शुद्घ पेयजल मुहैया कराना है। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी गंभीरता से काम करना होगा। इसके तहत ग्रामीण बस्तियों को भी पाइप पेयजल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए तैयार डीपीआर के अनुमोदन पर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद एक्सईएन जल निगम ने बताया कि जल जीवन मिशन में पास होने के लिए 15 डीपीआर आए हैं। शासन के निर्णय के बाद आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ घनश्याम मीणा, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, डीडीओ विरेंद्र सिंह, जल निगम अधिशाषी अभियंता वकार हुसैन, डीईओ संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed