फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   All other books arrived, distribution started among children

बाकी सभी किताबें पहुंचीं, बच्चों में वितरण शुरू

Wed, 19 Oct 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
All other books arrived, distribution started among children
अंबेडकरनगर। जिले के 1852 परिषदीय विद्यालयों के ढाई लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर पुस्तिकाओं को छोड़कर बाकी सभी किताबें जिले में पहुंच गई हैं। सत्यापन के बाद विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर किताबें भेजी जा रही हैं। विभाग के अनुसार शीघ्र ही छात्र-छात्राओं के हाथों में सभी पुस्तकें उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र के शुरू होने के लगभग साढ़े छह माह बाद परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के हाथों में सभी नई पुस्तकें होंगी। गत दिवस ही बाकी सभी किताबें बीएसए कार्यालय को उपलब्ध हो गईं। सत्यापन के बाद इन्हें बीआरसी के माध्यम से विद्यालयों को भेजा जा रहा है। विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण भी प्रारंभ हो गया है। शीघ्र ही सभी छात्र-छात्राओं के हाथों में किताबें होंगी। हालांकि उत्तर पुस्तिकाएं अभी भी नहीं पहुंच सकी हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में 1582 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें दो लाख 40 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन ने निर्देशित किया था कि नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होते ही छात्र-छात्राओं के हाथों में नई पुस्तकें होनी चाहिए। इसके बावजूद चयनित एजेंसियों द्वारा जिले को नई पुस्तकें उपलब्ध कराने को लेकर लापरवाही बरती गई। इसी का नतीजा रहा कि साढ़े छह माह के लंबे इंतजार के बाद छात्र-छात्राओं के हाथों में सभी पुस्तकें उपलब्ध हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के अनुसार कलरव, किसलय, गिनतारा, पंखुड़ी, हमारा रिवेश, अंकों का जादू, रैंबो, फुलवारी, अंक जगत, पर्यावरण, स्प्रिंग, वाटिका, पेटलर, अक्षरा, सीखो गणित, पृथ्वी और हमारा जीवन, विज्ञान भारती, संस्कृत निधि, इंग्लिश रीडर, कृषि विज्ञान, हमारा पर्यावरण, गृह शिल्प, स्काउट गाइड, दीक्षा, संस्कृत मंजूषा, गणित मंथन व गृहदर्शिका, समेत सभी पुस्तकें विद्यालयों में पहुंच गई हैं।

जिले में बाकी सभी पुस्तकें पहुंच गई हैं। सत्यापन के बाद विद्यालयों में भेज जा रही हैं। छात्र-छात्राओं में इनका वितरण भी होने लगा है। शीघ्र ही सभी छात्र-छात्राओं के हाथों में सभी पुस्तकें होंगी।
-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed