Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   All India Mushaira in Baskhari on December 10

Ambedkar Nagar News: बसखारी में ऑल इंडिया मुशायरा 10 दिसंबर को

Mon, 02 Nov 2026 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
All India Mushaira in Baskhari on December 10
अंबेडकरनगर। बसखारी में 10 दिसंबर को ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उर्दू अदब हिंदी साहित्य सोसायटी के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार देर शाम एसबी नेशनल इंटर कॉलेज में बैठक हुई। इसमें आयोजन की रूपरेखा तय करने के साथ कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

मुशायरे का संचालन नदीम फर्रुख करेंगे। इसमें इकबाल अशहर, मनिका दुबे, शादाब आजमी, तबरेज राना, उस्मान मीनाई, हिमांशी बाबरा, शशि श्रेया, अपूर्व विक्रम शाह, कोलकाता की उरुसा अर्शी और डॉ. हसन सईद जलालपुरी समेत अन्य साहित्यकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम हर साल 28 नवंबर को एसबी नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में होता था। इस बार तारीख बदलकर 10 दिसंबर की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed