{"_id":"602810058ebc3ee8f533ac63","slug":"all-characters-will-be-provided-benefit-of-schemes-ambedkar-nagar-news-lko5646898157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पात्रों को दिलाया जाएगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पात्रों को दिलाया जाएगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला कोषागार में चार्ज लेते नवागत डीएम सैमुअल पौल एन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के 32वें जिलाधिकारी के तौर पर तमिलनाडु प्रांत के मूल निवासी आईएएस सैमुअल पॉल एन ने शनिवार को अपराह्न विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर चुके डीएम ने यहां कार्यभार संभालते ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए। उन्होंने सभी अफसरों से जिले में उनकी तैनाती की अवधि आदि के बारे में जानकारी ली। कहा कि सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। टीम भावना के साथ जिले को नए मुकाम की तरफ आगे बढ़ाया जाएगा।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्रेटर शारदा सहायक के परियोजना प्रशासक पद से स्थनांतिरत होने के बाद 32वें डीएम के तौर पर जिले की कमान संभालने सैमुअल पॉल एन शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी में चार्ज लिया। इससे पहले पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तमिलनाडु प्रांत के चेन्नई निवासी डीएम ने बताया कि वे यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अपने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल करने वाले सैमुअल ने इंजीनियरिंग करने के साथ ही एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम भी किया था। उनकी पहली तैनाती वर्ष 2016 में लखीमपुर जनपद में हुई। बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उन्होंने अपने इस कॅरियर की शुरूआत की। वे वर्ष 2018 में तत्कालीन इलाहाबाद जनपद के सीडीओ रहे, जबकि वर्ष 2010-20 में वे बरेली नगर निगम के आयुक्त भी रह चुके हैं।
डीएम ने मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए कहा कि टीम भावना के तौर पर कार्य करते हुए सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिलाया जाएगा। अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी, जिससे वे उन कार्यों को बेहतर ढंग से कर सकें। डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों से उनकी तैनाती को लेकर पूछा। कई और तरह के फीडबैक भी लिए।