फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Alanpur won the tournament by 10 wickets

अम्बेडकरनगर: अलनपुर ने 10 विकेट से जीता टूर्नामेंट

Sat, 18 Feb 2023 06:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 18 Feb 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Alanpur won the tournament by 10 wickets
पहाड़पुर में शुक्रवार को ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। -संवाद
टांडा (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र स्थित पहाड़पुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहाड़पुर व अलनपुर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। एकतरफा मैच में अलनपुर की टीम ने पांच ओवरों में ही ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। ऑलराउंडर अहमद ऑफ द मैच व मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किए गए।
विज्ञापन





पहाड़पुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत ही खराब रही। पांच रनों पर ही पहला विकेट गिर गया। इसके बाद जल्दी-जल्दी विकेट गिरने लगे। एक छोर पर गुफरान डटे रहे। 10 ओवरों के मैच में नौ ओवर में ही पूरी टीम 70 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अलनपुर की तरफ से अहमद ने 15 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन





लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलनपुर की टीम की शुरुआत बेहतर रही। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाजों ने 15 रन बना लिए। अहमद के धुआंधार 35 रनों की बदौलत टीम ने पांच ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऐसे में अलनपुर ने 10 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। ऑलराउंडर अहमद को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।




बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने कहा कि हार-जीत कोई मायने नहीं रखती है। हार से मायूस होने की कोई जरूरत नहीं है। आयोजन समिति से जुड़े रेहान अब्बास ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अरुण कुमार व अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed