फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akbarpur tops in linking Aadhaar with voter list

Ambedkar Nagar News: आधार को मतदाता सूची से जोड़े जाने में अकबरपुर अव्वल

Tue, 27 Dec 2022 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Akbarpur tops in linking Aadhaar with voter list
अंबेडकरनगर। लगभग पांच माह में साढ़े 11 लाख मतदाताओं के आधार का लिंक मतदाता सूची से करने की सफलता मिली है। यह कुल 18 लाख मतदाताओं का 64 प्रतिशत है। लगभग साढ़े छह लाख मतदाताओं का आधार मतदाता सूची से लिंक कराया जाना बाकी है। सबसे अधिक अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में 71.22 प्रतिशत जबकि सबसे कम जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में 62.3 प्रतिशत मतदाताओं का आधार मतदाता सूची से लिंक किया जा चुका है।
विज्ञापन

मतदान में पारदर्शिता लाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर एक अगस्त से जिले में मतदाताओं के आधार को मतदाता सूची से लिंक कराए जाने का अभियान शुरू हुआ। अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए कुल 1898 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में मतदाताओं की संख्या 17 लाख 99 हजार 53 है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अब तक 11 लाख 57 हजार 371 मतदाताओं के आधार का लिंक मतदाता सूची से कराया जा चुका है जो लक्ष्य की तुलना में 64.33 प्रतिशत है। छह लाख 41 हजार 642 मतदाताओं का आधार मतदाता सूची से लिंक कराया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 लख 32 हजार 89 की तुलना में दो लाख 36 हजार 505 का लिंक मतदाता सूची से किया जा चुका है। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 93 हजार 19 की तुलना में दो लाख 49 हजार 508, आलापुर में तीन लाख 39 हजार 327 की तुलना में दो लाख 13 हजार 732, टांडा में तीन लाख 32 हजार 298 की तुलना में दो लाख छह हजार 191 व जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में चार लाख पांच हजार 320 की तुलना में दो लाख 91 हजार 435 मतदाताओं के आधार का लिंक मतदाता सूची से कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed