फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akbarpur city will get two new mobile transformers

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर शहर को मिलेंगे दो नए मोबाइल ट्रांसफॉर्मर

Wed, 24 Jul 2024 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Akbarpur city will get two new mobile transformers
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बिजली उपकेंद्र को शीघ्र ही 400 केवीए क्षमता के दो मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध होंगे। इससे यदि कहीं ट्रांसफाॅर्मर फुंकता है तो उसके स्थान पर मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उधर अकबरपुर नगर के छह क्षेत्रों में न सिर्फ जर्जर हो चुके केबल को बदले जाने का कार्य तेजी से चल रहा है बल्कि कांवड़ा यात्रा मार्ग पर आने वाले बिजली के खंभों पर पीली पन्नी लगाए जाने का कार्य भी अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर न सिर्फ जर्जर हो चुके उपकरणों व केबल को बदला जा रहा बल्कि ओवरलोड चल रहे ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि भी की जा रही है। इसी क्रम में अब अकबरपुर बिजली उपकेंद्र को शीघ्र ही दो नए मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध होंगे। 400 क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर के उपलब्ध होने से अकबरपुर बिजली उपकेंद्र में मोबाइल ट्रांसफॉर्मरों की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी।
विज्ञापन

अकबरपुर बिजली उपकेंद्र कार्यालय के अनुसार दो नए मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर की उपलब्धता से उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध कराया जा सकेगा। यदि कहीं भी ट्रांसफाॅर्मर फुंकता है तो तत्काल वहां मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके साथ ही अकबरपुर नगर के कृष्णानगर कॉलोनी, इंद्रलोक कॉलोनी, तमसा मार्ग, रसूलपुर हौजपट्टी समेत छह स्थानों पर जर्जर हो चुके केबल को भी बदले जाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अधिशासी अभियंता बिजली संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर स्थित लोहे के खंभों पर पीली पन्नी लगाए जाने जाने का कार्य अंतिम दौर में है। इसके अलावा संबंधित मार्ग पर तारों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed