{"_id":"676068271d460261fa005992","slug":"akash-and-nandini-won-the-sprint-race-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-126308-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फर्राटा दौड़ में आकाश और नंदिनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फर्राटा दौड़ में आकाश और नंदिनी ने मारी बाजी
Mon, 16 Dec 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज ब्लॉक में खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित।
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग के तत्वावधान में सोमवार को रामलखन शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में दो दिवसीय ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आकाश, जबकि बालिका में नंदिनी ने बाजी मारी। अन्य खेलों में भी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी तरफ आकृष्ट कराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी हौसिला प्रसाद ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। खेलों में सब जूनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अंकिता को जीत मिली। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आकाश ने बाजी मारी। इसी वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में सचिन ने परचम लहराया। जूनियर बालिका की 100 मीटर दौड़ में नंदिनी ने बाजी मारी, जबकि 200 व 800 मीटर में रजिया को जीत मिली। जूनियर बालिका कबड्डी में राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय तेंदुआईकला को जीत मिली।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि प्रतिभागियों को खेल में अनुशासित होकर प्रतिभाग करना चाहिए। जिसके जीवन में अनुशासन है, वहीं, अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। अतिथियों ने प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नरेंद्रदेव, राजाराम, सहदेव यादव, चंद्रभान यादव, सूर्यप्रताप चौहान आदि मौजूद रहे।