{"_id":"5e0a37a68ebc3e88026daf57","slug":"akabarpur-tahisildaar-video-viral-ambedkar-nagar-news-lko5004480165","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार अकबरपुर का घूस लेते वीडियो हुआ वॉयरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार अकबरपुर का घूस लेते वीडियो हुआ वॉयरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसीलदार गिरिवर सिंह का घूस लेते वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर तहसीलदार के इस कृत्य की कड़ी आलोचना हुई। लोगों ने अविलंब तहसीलदार को निलंबित कर उन पर केस दर्ज कराने की मांग की।
अपनी कार्यशैली से चर्चा में रहने वाले तहसीलदार अकबरपुर गिरिवर सिंह नई मुसीबत में फंस गए हैं। सोमवार को उनका अपने आवास स्थित एक कक्ष में घूस लेते वीडियो वायरल हुआ। उसमें वे नोटों की दो गड्डी मेज से उठाकर पहले हाथ में लेते देखे गए, फिर उन्होंने उसे नीचे रखने का प्रयास किया। हालांकि नोटों को रखने की बजाए हाथ फिर से ऊपर ले आए और पूछा कि कितना है।
नोटों की गड्डी देने वाला वीडियो में कहते सुना जा रहा है कि साहब 20 हजार रुपये का ही इंतजाम हो पाया है। यह भी चंदा एकत्र कर के हुआ है। तहसीलदार इस पर यह कहते सुने जा रहे कि ओहो फिर तो सारे लोग जान गए होंगे। सामने वाला उन्हें आश्वस्त कर रहा कि नहीं साहब, आपका नाम नहीं बताया है।
विज्ञापन
तहसीलदार का यह वीडियो वायरल होते ही सनसनी फैल गई। दरअसल यह पूरा प्रकरण एक गांव में मत्स्य पालन के लिए तालाब के आवंटन से जुड़ा है। तहसीलदार से मिलने पहुंचे लोगों ने तालाब के बगल एक धार्मिकस्थल का जिक्र करते हुए कहा कि मछली पालन के लिए पट्टा न किया जाए। रकम लेने के बाद तहसीलदार वीडियो में ग्रामीणों को यह सलाह देते देखे जा रहे हैं कि वे किस आधार पर प्रार्थनापत्र दें, जिससे पट्टा न होने पाए। रकम रखने के बाद तहसीलदार ने वीडियो में ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रार्थनापत्र देने के बाद मैं ऐसी रिपोर्ट लगा दूंगा कि पट्टा नहीं होने पाएगा।
सूत्रों के अनुसार बीते दिनों गोरखपुर जनपद में तैनाती के दौरान एक गड़बड़ी को लेकर तहसीलदार को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। उधर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने देर रात अकबरपुर तहसीलदार को कलेक्ट्रेट के भूलेख अनुभाग में संबंद्ध किया गया है। इस मामले में टांडा तहसीलदार को अकबरपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डीएम ने इस वायरल विडियो के मामले में अकबरपुर एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त कर एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।
तहसीलदार बोले, मेरा निजी लेनदेन
तहसीलदार ने घूस लेेने की बात से इन्कार करते हुए कहा कि पैसे के लेनदेन का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह मेरे आवास का है। मैं अपने परिचितों से निजी लेनदेन कर रहा था। इसी बीच किसी ने वीडियो बना लिया। इस पर जब उनसे सवाल किया गया कि वायरल हुए वीडियो में आप पैसा लेने के बाद पट्टे को निरस्त करने के संबंध में बात कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कोई सीधा जवाब देने के बजाए फिर से दोहराया कि वह सब मेरा निजी लेनदेन था।