फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ajit removed, Dr. Kaustubh became 47th SP

Ambedkar Nagar News: अजीत हटे, डॉ. कौस्तुभ बने 47वें एसपी

Thu, 07 Dec 2023 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ajit removed, Dr. Kaustubh became 47th SP
अंबेडकरनगर। लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के बाद यहां एसपी रहे अजीत कुमार सिन्हा का बृहस्पतिवार को तबादला हो गया। हंसवर में छेड़छाड़ के दौरान छात्रा की मौत के बाद कार्रवाई में शिथिलता को लेकर एसपी को सीएम की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। महाराजगंज के एसपी डॉ. कौस्तुभ को यहां का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में 30 मई को अजीत कुमार सिन्हा ने 46वें एसपी के तौर पर कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे कानपुर आउटर एसपी के पद पर तैनात थे। यहां आने के बाद कई बड़े मोर्चों पर उन्होंने सफलता पाई तो कई जगह किरकिरी का भी सामना करना पड़ा। लगभग डेढ़ वर्ष तक यहां सेवा के दौरान दर्जनों अपराधियों के एनकाउंटर हुए।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की चुनौती में सफलता प्राप्त की। कई बड़ी आपराधिक वारदातें होने के चलते कानून व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान खड़े हुए तो माफियाओं पर सख्ती भी हुई। कई गिरोहों का खुलासा इस दौरान हुआ। कई नए प्रयोगों के जरिए पुलिस टीम को हाईटेक करने पर उनका जोर दिखा। इसमें सफलता भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके लिए सबसे ज्यादा असहज स्थिति तब हुई जब हंसवर में छात्रा की छेड़खानी के दौरान हुई मौत मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताई थी। पुलिस के रवैए को लेकर मीटिंग में काफी सख्ती सीएम ने बरती थी। उसी समय एसपी का हटना तय हो गया था।

शासन ने अब उनकी जगह महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ को नया एसपी बनाया है। उनके दो दिन के भीतर यहां पहुंचने की उम्मीद है। बिहार के मूल निवासी कौस्तुभ 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed