{"_id":"207aff69ed11b2d7389d5fed052efa61","slug":"ajay-s-family-complained-to-the-commission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय के परिजनों ने की आयोग में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय के परिजनों ने की आयोग में शिकायत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें कहा गया कि राजनीतिक रंजिश के चलते अजय सिपाही की हत्या कराने का षड़यंत्र रचा गया है, जिसे तत्काल रोके जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
लोकनाथपुर निवासिनी शालिनी सिंह ने आयुक्त को भेजे पत्र में कहा कि उनके जेठ अजय प्रताप सिंह फैजाबाद मंडल कारागार में निरुद्घ हैं, उन्होंने नरसिंहदासपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा था, जिसमें उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
अब वे कटेहरी ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं, जिसके कारण कुछ लोग उन्हें रास्ते से हटाने के लिए तरह तरह की साजिश रच रहे हैं। अब उन्हें लगभग 700 किलोमीटर दूर स्थित जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पेशी पर आने जाने के दौरान उनकी हत्या की साजिश रची जा सकती है। ऐसे में उनका जेल स्थानांतरण तत्काल रद्द करवाया जाए।
विज्ञापन