{"_id":"62cdb9766a084229153d527e","slug":"aimim-leader-arrested-in-tanda-riot-ambedkar-nagar-news-lko6392128146","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा उपद्रव में एआईएमआईएम नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा उपद्रव में एआईएमआईएम नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। एक माह पहले जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अब एआईएमआईएम नेता व पार्टी के टांडा प्रत्याशी रहे इरफान पठान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस पहले ही 41 आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज चुकी है। बुधवार को इरफ ान की गिरफ्तारी को लेकर अधिक जानकारी के साथ पुलिस टीम सामने आएगी।
सूत्रों के मुताबिक जब तलवापार मोहल्ले में उपद्रव हो रहा था, तब स्थानीय लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस ने खास तौर पर इरफान को मौके पर बुलवाया था। इसके बाद ही यह चर्चा सामने आने लगी थी कि इरफान के ही कहने पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस अपनी विवेचना को इस दिशा में भी आगे बढ़ा रही थी। इस बीच विवेचना से जरूरी साक्ष्य एकत्र होने के बाद तय हुआ कि इरफान पर कार्रवाई की जाए।
इसके बाद मंगलवार देर शाम पुलिस टीम ने टांडा से इरफ ान को पकड़ लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उसे टांडा कोतवाली या अलीगंज थाने में रखने की बजाय जिला मुख्यालय पर ले आया गया। यहां उससे अधिकारियों ने गहन पूछताछ की। माना जा रहा है कि बुधवार को पूरी जानकारी पुलिस टीम देगी। मामले में एएसपी संजय राय ने बताया कि बुधवार को इस बारे में को भी जानकारी होगी, वह सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन
मालूम रहे कि बीते 10 जून को टांडा के अलीगंज थाना अंतर्गत तलवापार मोहल्ले में जुमे की नमाज के बाद जमकर उपद्रव हुआ था। एकजुट हुए वर्ग विशेष के लोगों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ाते हुए उन पर पथराव भी किया था। पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसी दिन बड़े पैमाने पर संदिग्धों को हिरासत में ले लिया था।
इसके बाद केस दर्ज कर वीडियो फु टेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिन आरोपियों को हिरासत में लिया गया, उनमें से कुछ ने पुलिस को बयान में बताया कि उन्हें उपद्रव करने के लिए एआईएमआईएम नेता इरफान पठान ने उकसाया था।