फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Agricultural laws be withdrawn

कृषि कानूनों को वापस लिया जाए

Mon, 15 Feb 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Agricultural laws be withdrawn
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने जाते जनअधिकार पार्टी व अन्य संगठन - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था व कृषि कानून समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जन अधिकार पार्टी व अपना दल कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट के पास धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। दिनदहाड़े हत्या की जा रही है। इसके बावजूद इस पर अंकुश पाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। किसान परेशान हैं। कहा कि कृषि कानूनों को जल्द वापस लिया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया और कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन

धरने के दौरान जन अधिकार पार्टी के जिला सलाहकार हरिगोपाल मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। दिनदहाड़े हत्या की जा रही है तो लूट व दुष्कर्म जैसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। इससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके बाद भी आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए को ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। थानों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा तो पीड़ितों पर ही उल्टे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अपना दल के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार खुद को किसानों का हितैषी होने का बढ़-चढ़कर दावा करती है, लेकिन हकीकत यह है कि किसानों का सबसे अधिक नुकसान यही दोनों सरकारें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानून लाकर किसानों को बंधुआ मजदूर बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके विरोध में आंदोलित किसानों पर सरकार विभिन्न प्रकार का आरोप लगाकर उनके आंदोलन को दबाना चाहती है। सरकार को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया और किसानों की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर सुधीर, अजीत, रवि, सद्दन हुसैन, गुलाम मोहम्मद, लालमन, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed