फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Agricultural law should be withdrawn

कृषि कानून को वापस लिया जाए

Fri, 05 Feb 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Agricultural law should be withdrawn
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर पदाध? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कृषि कानून को वापस लिए जाने को लेकर किसान आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्या का निस्तारण करने की बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है। यह अत्यंत निंदनीय है। कहा कि कृषि कानून को जल्द वापस लिया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कृषि कानून को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हजारीबाबा ने कहा कि देश के अन्नदाता मुश्किलों में हैं। केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून लागू किए हैं, वह किसानों के लिए अत्यंत घातक हैं। इससे किसानों का अपना कुछ भी नहीं रहेगा। मेहनत मजदूरी कर किसान खेतों में फसल तैयार करेगा, लेकिन उपज के मूल्य का निर्धारण पूंजीपतियों की ओर से किया जाएगा। इससे दिक्कतों से जूझ रहे किसानों की मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

किसान अपने हक को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनने की बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है। उनकी आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यह कतई उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार सरकारी विभागों का निजीकरण करने में लगी है। ऐसा कर वह पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। खेतों में खड़ी फसल को आवारा पशु नष्ट कर रहे हैं। खाद-बीज के लिए किसान इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर सियाराम, सायरा बानो, भजराम, मीना, दयाराम, फूलकली, बरसाती, जलधारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed