{"_id":"60217b518ebc3ed28526211b","slug":"agricultural-law-is-not-in-favor-of-farmers-ambedkar-nagar-news-lko56387215","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून किसानों के हक में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून किसानों के हक में नहीं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के फतेहपुर मोहिबपुर में संगठन सृजन अभियान को संबोधित करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनी?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। केंद्रीय बजट में शिक्षा व रक्षा आदि के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी न करना सरकार की अदूरदर्शिता को दर्शाता है। यह विचार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पीसीसी सदस्य सुनील मिश्र ने सोमवार को न्याय पंचायत फतेहपुर मोहिबपुर में आयोजित संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में प्रकट किए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार यदि किसानों की भलाई के बारे में इतना ही सोचती है तो कृषि कानून क्यों लाए गए। सरकार भले ही इस कानून को किसानों के लिए हितकारी बता रही हो, लेकिन वास्तव में यह पूरी तरह से किसानों के हक के विरुद्घ है।
पीसीसी सदस्य ने कहा कि 51 डॉलर प्रति बैरल की दर से खरीदा गया तेल आज महंगे दाम पर बेचा जा रहा है। इससे महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। किसानों की जायज मांग को केंद्र सरकार मानने को तैयार नहीं है। इसे लेकर किसान आंदोलनरत हैं, लेकिन तानाशाह सरकार केवल तारीख पर तारीख दे रही है। केंद्रीय बजट में शिक्षा व रक्षा के क्षेत्र में कोई बढ़ोत्तरी न करना सरकार की अदूरदर्शिता को दर्शाता है। प्रदेश में आज सड़कों की स्थिति चिंताजनक है।
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी प्रदीप कुमार कोरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज देश और प्रदेश विकास के क्रम में काफी पीछे चल रहे हैं। सरकार की उदासीनता के कारण ही आज बेरोजगारों की लंबी चौड़ी फौज खड़ी है, लेकिन रोजगार की कोई व्यवस्था सरकार की ओर से नहीं की जा रही है। यह बेहद चिंताजनक है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महली प्रसाद राजभर, राज कुमार अग्रहरि, सुशील कुमार गौतम, मनजीत राजभर, उमापति वर्मा, रमेश कुमार शर्मा, आसाराम, राजनाथ दुबे आदि मौजूद रहे।