फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Agni Dev seated in the Yagya Kund

Ambedkar Nagar News: यज्ञकुंड में विराजमान हुए अग्नि देव

Sat, 11 Oct 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Agni Dev seated in the Yagya Kund
आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के बाभनपुर ग्राम में श्री निवासदास वेदांती के चातुर्मास व्रत साधना के तहत आयोजित श्री महालक्ष्मी यज्ञ विधि विधान से हुआ। काशी के यज्ञाचार्य जयप्रकाश तिवारी महाराज के नेतृत्व में यज्ञकुंड में अरणी मंथन कर अग्निदेव के प्राकट्य का दिव्य दर्शन हुआ। मंत्रोच्चार के बीच यज्ञकुंड में अरणी मंथन किया गया। जैसे ही अरणी मंथन पूरा हुआ, यज्ञकुंड में अग्नि देव प्रकट हुए और यज्ञ मंडप भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अग्नि देव को नमन करते हुए आस्था प्रकट की। मुख्य यजमान घनश्याम तिवारी ने अपने परिवार सहित विधिवत पूजा अर्चना की। यज्ञ का अनुष्ठान दिनभर चलता रहा जिसमें सभी मंत्रों का उच्चारण, हवन, अर्पण तथा भजन-कीर्तन का क्रम जारी रहा। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर भगवान की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed