फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   After the rape, tied hands and feet and kept them locked in the hotel

दुष्कर्म के बाद हाथ-पैर बांधकर होटल में बंद रखा

Thu, 06 Oct 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
After the rape, tied hands and feet and kept them locked in the hotel
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बालिका के अपहरण के बाद उसे होटल में हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर रखा गया था। दो दिन तक उसे खाना पीना कुछ भी नहीं दिया गया। उसकी हत्या करने की भी तैयारी थी। यह आरोप बालिका के पिता ने लगाए हैं।
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि कटघर मूसा निवासी अरशद के कहने पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पुत्री का अपहरण किया। वह दोनों बालिका को लेकर 16 सितंबर को कार से लखनऊ गए। वहां उसे एक होटल में रखा। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद दोनों अज्ञात व्यक्ति हाथ पैर व मुंह बांधकर चले गए। 17 सितंबर को वे दोनों दिन भर नहीं आए।
विज्ञापन

शाम को हत्या की नीयत से पुत्री को बाहर निकाला। इसके बाद जब वे दोनों होटल का बिल अदा करने लगे तो इसी बीच मौका देखकर वह निकल भागी। इसके बाद रात में ही बस पकड़कर सुबह घर आ गई। यह भी कहा कि मुख्य आरोपी अरशद का गांव की एक महिला के घर आना जाना था। उसी ने अरशद के साथ मिलकर मेरी पुत्री का अपहरण करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं। 16 सितंबर को बालिका के अपहरण के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। 18 सितंबर को वह वापस लौटकर आई तो उसने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने बयान दर्ज कराए लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।
पुलिस का कहना था कि बालिका ने घर से निकलने के बाद एक ईंट भट्ठे के निकट दो अज्ञात लोगों द्वारा कार से अपहरण कर लखनऊ ले जाने का बयान दिया है। हालांकि बालिका के पिता के कहना था कि उनकी पुत्री ने दो अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए बताया था कि थोड़ी ही दूर पर खड़ा कटघरमूसा निवासी एक युवक दोनों अपहर्ताओं को इशारा कर रहा था। यह युवक अक्सर बालिका की चाची के घर आता-जाता था। पुलिस यह बात मानने को तैयार नहीं थी।
आरोप यह है भी है कि वह बालिका व उसके पिता पर बार-बार बयान बदलने के लिए दबाव डाल रही थी। बालिका के पिता का कहना था कि कटघरमूसा निवासी युवक को पकड़कर पूछताछ की जाए तो सभी आरोपी सामने आ सकते हैं। लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई की जगह पुलिस ने कई बार बालिका के घर का ही चक्कर लगाया।

बालिका के पिता के अनुसार पुलिस बार-बार इसलिए आ रही थी जिससे मास्टर माइंड युवक का नाम न शामिल करने पर सहमत हो जाएं। इसी सिलसिले में मंगलवार को भी विवेचक प्रमोद खरवार गांव पहुंचे थे। पुलिस के रवैये से आजिज बालिका ने चेतावनी दी थी कि यदि आज रात तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। लोगों का कहना है कि बालिका की चेतावनी को पुलिस ने गंभीरता से लिया होता तो बिटिया जिंदा होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed