{"_id":"68f91f5d664494f5e3064c01","slug":"after-the-festival-there-was-a-scramble-for-seats-on-trains-and-crowds-gathered-at-the-station-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-144023-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: त्योहार के बाद ट्रेनों में सीट के लिए जद्दोजहद, स्टेशन पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: त्योहार के बाद ट्रेनों में सीट के लिए जद्दोजहद, स्टेशन पर उमड़ी भीड़
Wed, 22 Oct 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी-अपनी ट्रेनों का इंतजार करते लाेग।
अंबेडकरनगर। दीपावली पर्व के बाद कामकाजी यात्रियों की वापसी ने बुधवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन का माहौल पूरी तरह बदल दिया। सुबह से ही सैकड़ों यात्री भारी सामान और परिवार के साथ स्टेशन पर पहुंचने लगे, जिससे प्लेटफॉर्म खचाखच भर गए और हर ट्रेन के आते ही अफरा-तफरी मच गई।
दिल्ली, हावड़ा और बनारस की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में इतनी भीड़ रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। यात्री घंटों ट्रेनों का इंतजार करते रहे और ट्रेन आने पर धक्का-मुक्की के बीच चढ़ने की कोशिश करते नजर आए। कई यात्रियों ने बताया कि टिकट पहले से बुक होने के बावजूद उन्हें अपनी सीट तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री रिजर्व डिब्बों के बीच रास्तों में ही खड़े होकर सफर करते देखे गए। महिला यात्रियों और बच्चों के साथ आए परिवारों को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ा। लगातार बढ़ती भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर लंबी कतारें लग गईं।
ट्रेनों की देरी ने और बढ़ाई परेशानी
बढ़ी हुई भीड़ के बीच कई ट्रेनों का निर्धारित समय से देर से पहुंचना यात्रियों के लिए और मुश्किल भरा रहा। बुधवार को गंगा सतलज एक्सप्रेस (13307) 1 घंटा 23 मिनट देरी से, लखनऊ इंटरसिटी (04217) 44 मिनट देरी से, फरक्का एक्सप्रेस (15744) 1 घंटा 12 मिनट देरी से, दून एक्सप्रेस (13010) 36 मिनट देरी से रवाना हुईं। देरी की वजह से कई यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ लोग ट्रेन छूटने की आशंका में भीड़ के बीच भागते रहे। ।
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या बढ़ी
त्योहार के बाद काम पर लौटने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, और भीड़ प्रबंधन के लिए अनाउंसमेंट व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, ताकि यात्रियों को समय से सटीक जानकारी मिल सके।
विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक