फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   After the dispute, the condition of the elderly deteriorated and he died

Ambedkar Nagar News: विवाद के बाद बिगड़ी बुजुर्ग की हालत, मौत

Wed, 27 Nov 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
After the dispute, the condition of the elderly deteriorated and he died
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। देवरिया बुजुर्ग गांव में बुधवार को हुए विवाद के बीच एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग निवासी वीरेंद्र व वंशराज के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं लगे नीम के पेड़ की टहनी काटने के आरोप को लेकर बुधवार दिन में वीरेंद्र व वंशराज के बीच कहासुनी होने लगी। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान वंशराज (68) का रक्तचाप बढ़ गया। इसके बाद वह चक्कर खाकर गिर पड़े। परिजन उन्हें पहले देवरिया बाजार के निजी अस्पताल में ले गए। सुधार न होने पर आजमगढ़ के अतरौलिया स्थित एक बड़े निजी अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही मौत हो गई। वंशराज के पुत्र रामशकल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वे वीरेंद्र व उनके पुत्र ने पिता के साथ मारपीट की। इसके चलते ही मौत हो गई। एसओ विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed