{"_id":"6a7dfb002f1c392eb20337cc","slug":"after-four-days-the-water-level-of-the-saryu-rose-again-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-162838-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चार दिन बाद फिर बढ़ा सरयू का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चार दिन बाद फिर बढ़ा सरयू का जलस्तर
विज्ञापन
विश्व देहदान व अंगदान दिवस पर पर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में चार दिन तक लगातार गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को फिर उफान की स्थिति बनी। नदी का जलस्तर 12 सेंटीमीटर बढ़कर 84.48 मीटर पहुंच गया। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से 1.08 मीटर नीचे बह रही है। लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने मांझा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। निचले इलाकों में पानी भरने और घटने से ग्रामीण परेशान हैं।
बृहस्पतिवार को सरयू का जलस्तर 84.36 मीटर से बढ़कर 84.48 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर बढ़ने से मांझा क्षेत्र के निचले हिस्सों में फिर पानी पहुंचने की आशंका बन गई है। वहीं, आराजी देवारा के किनारे बंधे तक पहुंचा पानी फिलहाल स्थिर है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी हुई तो निचले रास्तों से पानी गांव के किनारे तक पहुंच सकता है।
जलस्तर के लगातार बदलते मिजाज को देखते हुए तहसील प्रशासन ने मांझा क्षेत्र में राजस्व टीमों की निगरानी बढ़ा दी है। कर्मचारी गांवों में पहुंचकर जलभराव की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और ग्रामीणों से भी सतर्क रहने को कहा गया है। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरयू अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है और फिलहाल किसी गांव में गंभीर स्थिति नहीं है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व कर्मियों को तैनात कर लगातार निगरानी कराई जा रही है। प्रशासन जलस्तर में होने वाले बदलाव पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
एसडीएम ने किया निरीक्षण, 105 पशुपालकों को बांटी दवा
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा तहसील क्षेत्र के माझा उल्टहवा गांव में बृहस्पतिवार को एसडीएम संजीव सिंह ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पशुपालन विभाग की ओर से 105 पशुपालकों को दवा वितरित की गई। एसडीएम ने कहा कि नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है, ऐसे में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों से किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई। पशुपालन विभाग की टीम ने बाढ़ के दौरान पशुओं को बीमारियों से बचाने के उपाय बताए। पशुओं की साफ-सफाई और बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई। इस दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिव चंद यादव, वेटरनरी फार्मासिस्ट मसलाहुद्दीन खान, अर्से आलम समेत अन्य मौजूद रहे।