फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Advocates agitated over file transfer, work boycott

Ambedkar Nagar News: पत्रावली स्थानांतरण पर भड़के अधिवक्ता, कार्य बहिष्कार

Sat, 10 Jun 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Advocates agitated over file transfer, work boycott
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील के कर्मचारियों की मनमानी का आरोप लगाते हुए मुकदमें से जुड़ी पत्रावलियों को भीटी तहसील स्थानांतरित किए जाने की खबर पर शुक्रवार को अधिवक्ताओं में आक्रोश भड़क गया। नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। मामला एसडीएम तक पहुंचा तो उन्होंने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की। समझाया कि अभी कोई पत्रावली नहीं भेजी गई है। इसके बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत हो सका।
आलापुर तहसील के अधिवक्ताओं व अधिकारियों में लंबे समय से खींचतान चल रही हैं। यहां अक्सर बार एवं बेंच के बीच तालमेल बिगड़ जाता है। पिछले काफी दिनों से अधिवक्ता तहसील के कुछ कर्मचारियों के रवैए से नाराज चल रहे हैं। इस बीच अधिवक्ताओं को खबर मिली कि यहां न्यायालय का सुचारु संचालन न हो पाने के चलते कुछ पत्रावलियों को भीटी के लिए स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश भड़क गया। अधिवक्ताओं ने इस तरह की किसी भी प्रक्रिया को रोकने के लिए कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के आंदोलन की जानकारी एसडीएम सौरभ शुक्ल को हुई तो उन्होंने अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए कार्यालय में बुलवाया। अध्यक्ष रामप्रकाश यादव, महामंत्री योगेंद्र प्रसाद यादव आदि ने एसडीएम से मुलाकात की। अधिवक्ताओं के पत्रावली स्थानांतरण के सवाल पर एसडीएम ने कहा कि यदि न्यायालय का संचालन सुचारु रूप से नहीं होगा तो उच्चाधिकारियों द्वारा फाइल स्थानांतरण का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई कर्मचारी काम में मनमानी कर रहा है तो उसके काम में सुधार तय कराया जाएगा। बार एवं बेंच को मिलकर काम करने की जरूरत है। इस अधिवक्ताओं को आक्रोश शांत हुआ। अगले कार्य दिवस से सुचारु काम का अधिवक्ताओं ने भरोसा दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed