फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Advice given to people to avoid cancer

लोगों को कैंसर से बचाव की दी सलाह

Thu, 04 Feb 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Advice given to people to avoid cancer
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में आयोजित कैंसर दिवस कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में गुरुवार को विश्व कैंसर दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकों को कैंसर से बचाव की सलाह दी गई। साथ ही नागरिकों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने व खानपान पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में विश्व कैंसर दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नागरिकों को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। विश्व कैंसर दिवस को दृष्टिगत रखते हुए वामा सारथी अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि जागरूकता से ही ऐसी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। आम नागरिकों को अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण व चिकित्सकों से परामर्श भी लेना चाहिए। चिकित्सक सर्वेश कुमार गुप्त सलाहकार तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, डॉ. आरके राय व ललित तिवारी आदि ने पुलिसकर्मियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर में छात्र-छात्राओं व आचार्यों ने कैंसर दिवस मनाया। उप प्रधानाचार्य हरीराम यादव ने कहा कि सन 1933 में अंतर राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ द्वारा स्विट्जरलैंड के जेनेवा में पहली बार कैंसर दिवस मना। यह दिवस कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने, लोगों को शिक्षित करने, इस रोग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दुनिया भर में सरकारों और व्यक्तियों को समझाने तथा हर साल लाखों लोगों को मरने से बचाने के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन छात्र प्रशांत शुक्ला ने तथा संयोजन धर्मदेव यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed