फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Administrative officers reached 50 sensitive booths

50 संवेदनशील बूथों पर पहुंची अधिकारियों की फौज

Fri, 15 Mar 2019 09:54 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Fri, 15 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Administrative officers reached 50 sensitive booths
डीएम ने किया निरीक्षण
अंबेडकरनगर। संवेदनशील बूथों का जायजा लेने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की फौज शुक्रवार को एक साथ जिले के 50 मतदान केंद्रों तक पहुंची। डीएम व एसपी ने जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों में पहुंचकर एक तरफ ग्रामीणों को भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया, तो दूसरी तरफ अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एडीएम व एएसपी ने भी बूथों का जायजा लिया तो वहीं सभी पांच तहसीलों के एसडीएम व सीओ भी एकसाथ अलग-अलग गांवों में पहुंचे। अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी था। मुहिम का उद्देश्य यह था कि एक साथ पूरे जिले में यह संदेश जाए कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन कमर कस चुका है, तो वहीं आम लोग भी इस मुहिम से शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक हों।
विज्ञापन


डीएम सुरेश कुमार व एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र शुक्रवार को जलालपुर तहसील पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने एसडीएम देवीदयाल वर्मा व सीओ अमरबहादुर के अलावा थाना प्रभारी जलालपुर नीरज सिंह आदि के साथ कन्नूपुर प्राथमिक पाठशाला के दो बूथ, कन्नूपुर जूनियर हाईस्कूल के एक बूथ, नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज जलालपुर नगर के तीन बूथ, मिर्जा गालिब इंटर कॉलेज के तीन बूथ तथा जीजीआईसी जलालपुर के तीन बूथ का जायजा लिया।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान मतदाताओं से पिछले चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की। अपराधों की प्रवृत्ति जाना, और यह भी समझा कि प्रचार से लेकर मतदान तथक मथें मतदाताओं को किस तरह से नियम विरुद्ध ढंग से प्रभावित करने का प्रयास होता है। मतदाताओं को आश्वास्त किया कि उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। वे एक एक मत को मतदान केन्द्र तक ले जाएं, जो भी व्यक्ति चुनाव में गड़बड़ी करेंगे उनके विरुद्ध इस बार कठोरतम कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। डीएम व एसपी ने बाद में जलालपुर थाने में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मतदान के दौरान होने वाली समस्याओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अधिकारियों को खुलकर अपनी बात बतायी। डीएम व एसपी ने एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्रों में मतदान होने तक नियमित गश्त की जाए। समय समय पर जरूरी फीडबैक भी लिए जाते रहें। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को निर्देश दिए कि सभी बूथों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर लिए जाएं। मतदाताओं  को कोई भी असुविधाएं नहीं होनी चाहिए। 

मतदान में बढ़चढ़कर भाग लें महिलाएं 
अपर जिलाधिकारी अमरनाथ राय व एएसपी अशोक कुमार राय ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों का जायजा लिया। वहां स्थानीय कर्मचारियों के साथ ही मतदाताओं व पंचायत प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की गई। एडीएम व एएसपी ने महिलाओं से खासतौर पर आह्वान किया कि वे मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लें। महिलाओं का कोई भी वोट पड़ने से वंचित न रह जाए यह आह्वान एडीएम व एएसपी ने किया। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम भीटी धीरेन्द्र श्रीवास्तव व सीओ बीके श्रीवास्तव ने रामपुर गिरंट के चार बूथ, जैतपुर के दो बूथ तथा सेमरी के तीन बूथों का निरीक्षण किया।


इसमें जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, तो वहीं मतदान के लिए भी लोगों को अधिकारियों ने प्रेरित किया। जलालपुर प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम देवीदयाल व सीओ अमरबहादुर ने जोलहापुर, रामगढ़ व डंडारी आदि बूथों का जायजा लिया। ग्रामीणों से मुलाकात कर कहा कि भय मुक्त होकर मतदान करें। बाकी व्यवस्था प्रशासन के जिम्मे छोड़ दें। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम एमपी सिंह व सीओ केके मिश्र ने जल्लापुर, नसीराबाद, हरसंहार, सकरावल आदि के कई बूथों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed