{"_id":"5f6b7f228ebc3edfbd2c038c","slug":"adhar-card-ambedkar-nagar-news-lko541646898","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंग से कम नहीं आधार कार्ड बनवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंग से कम नहीं आधार कार्ड बनवाना
विज्ञापन
फोटो 4, अंबेडकरनगर के मुख्य डाकघर में प्रतिदिन इस तरह लग रही आधारकार्ड बनवाने के लिए भीड़।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आधारकार्ड बनवाने की मुश्किलें जिले में कम होने का नाम नहीं रही हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के डाकघरों व बैैंक शाखाओं में प्रतिदिन आवेदकों की भीड़ पहुंच रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात तो दूर जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर में प्रतिदिन सैकड़ों आवेदकों की भीड़ पहुंच रही है। सुबह से ही आवेदक लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन नंबर कब आएगा इसका कोई पता नहीं रहता। मंगलवार को भी आवेदकों की भारी भीड़ मुख्य डाकघर में आधारकार्ड बनवाने के लिए जुटी। इन दिनों स्कूलों में छात्रवृत्ति फार्म आवेदन होने के चलते मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं। इसके बावजूद न तो डाकघर में संसाधनों को बढ़ाया जा रहा है, और न ही अन्य कहीं वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इससे आम नागरिकों में नाराजगी का माहौल है।
बताते चलें कि इन दिनों छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति का फार्म भरना है। ऐसे में आधारकार्ड की अनिवार्यता है। इसके चलते ही इन दिनों बैंकों व डाकघरों में जहां आधारकार्ड बन रहा है, वहां आवेेदकों की भारी भीड़ पहुंच रही है, लेकिन पर्याप्त संसाधन बैंक व डाकघरों के पास न होने के चलते आधारकार्ड बनाने में काफी मुश्किल हो रही है। सैकड़ों की भीड़ के बीच एक मशीन से आधारकार्ड बनाना काफी मुश्किल हो रहा है। इसमें भी कभी नेटवर्क की गड़बड़ी तो कभी अन्य तकनीकी खराबी सामने आती रहती है। इससे सुचारु काम होने में भी बाधा उत्पन्न होती रहती है। इसके चलते ही आवेदकों को आधारकार्ड बनवानेे में काफी मुश्किल हो रही है।
प्रतिदिन की तरह मंगलवार को मुख्य डाकघर में आवेदकों की भारी भीड़ जुटी। डाकघर में भले ही 10 बजे से काम शुरू होता, लेकिन आवेदकों की भीड़ सुबह 8 बजे ही पहुंच चुकी थी। आवेदक लाइन में खड़े होकर काम शुरू करने का इंतजार करते नजर आए। आधारकार्ड बनवाने की मजबूरी में कोरोना का खौफ भी इन्हें नहीं रोक पा रहा था।
विज्ञापन
मुख्य डाकघर पर मिले कटेहरी से आए रामसुंदर ने बताया कि वह अपनी पुत्री का आधारकार्ड बनवाने के लिए आए हैं। वह इस बार बीए कक्षा में प्रवेश लिया है। आधारकार्ड बना है, लेकिन जन्मतिथि गलत हो गई है, उसे दुरुस्त कराना है। दो दिन आया, लेकिन तकनीकी खामी के चलते काम नहीं हो सका। आज भीड़ इतनी दिख रही है कि काम हो पाना संभव नहीं लग रहा है। रामपुर सकरवारी के आए पंकज व रोहित भी आधारकार्ड बनवाने के लिए पहुंचे थे। लाइन में खड़े होकर वह अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। कहा कि अभी काम तो नहीं शुरू हुआ है, लेकिन भीड़ बढ़ती जा रही है। देखिए काम होता या फिर मायूस होकर लौटना पड़ेगा। अकबरपुर के इंद्रजीत व प्रमोद कुमार बताया कि वह दो दिन से आधारकार्ड बनवाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा है।
मुख्य डाकघर में आधारकार्ड बनवाने में सबसे बड़ी मुश्किल सीमित संसाधन कर रहा है। यहां पर आधारकार्ड बनाने के लिए सिर्फ एक ही मशीन उपलब्ध है। यदि यहां पर कम से कम दो मशीनों का प्रबंध किया जाता तो काम में और तेजी आएगी। अकबरपुर नगर के संदीप तिवारी, मनीराम वर्मा व जयप्रकाश सिंह आदि ने प्रशासन से डाकघर में संसाधनों की बढ़ोत्तरी सुनिश्चित करने की मांग की है। कहा कि या तो प्रशासन को कहीं पर वैकल्पिक प्रबंध करना चाहिए, जिससे आवेदकों का आसानी से काम हो सके।
- डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी