Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Additional buses will be run in Ambedkar Nagar before Holi If buses shortage then trips will be increased

UP News: चालक-परिचालक अवकाश पर...बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री, होली से पहले अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी

Thu, 06 Mar 2025 03:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 03:34 PM IST
सार

महाकुंभ समापन के 45 दिन बाद बसों का संचालन बहाल होने की उम्मीद थी, लेकिन चालक व परिचालकों के अवकाश पर होने से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से कई यात्री बसों के इंतजार में भटकते रहे।

विज्ञापन
Additional buses will be run in Ambedkar Nagar before Holi If buses shortage then trips will be increased
डिपो में खड़ीं रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में होली के त्योहार के मात्र सात दिन बचे हैं। त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ बढ़ेगी। इसको लेकर परिवहन विभाग ने भी कमर कस ली है। त्योहार का देखते हुए यात्रियों की ज्यादा भीड़ बढ़ने से पहले बसें शुरू कराई जाएंगी। 

विज्ञापन


अकबरपुर डिपो से दिल्ली के लिए 10 बसें, कानपुर 15 बसें, आजमगढ़-लखनऊ होते हुए 26 बसें, प्रयागराज के लिए 10 बसें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा 11 बसें अन्य रूटों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन

बसों को लोकल रूट पर भी लगा दी जांएगी

एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि जिन रूटों पर ट्रेनों की संख्या कम है, उन रूटों की जिम्मेदारी रोडवेज को संभालनी है। इसको देखते हुए बसों को रूट आवंटन और चालक-परिचालकों की ड्यूटी अभी से लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि अगर लोकल रूटों पर बसों की कमी हुई तो बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। साथ ही जिन रूटों पर लोड फैक्टर कम रहेगा, उनकी बसों को भी लोकल रूट पर लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक-परिचालक अवकाश पर... बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री

मौजूदा समय में 20 चालक व परिचालक छुट्टी में हैं। चालकों की संख्या कम होने से बसों के फेरे नहीं लग पा रहे हैं। कुछ बसों का संचालन ही देखने को मिला। ग्राम चंदैनी के रहने वाले हनुमान ने बताया कि कानुपर जाना है, लेकिन कोई बस ही नहीं मिल रही है। श्रवण क्षेत्र निवासिनी प्रभा गुप्ता का कहना है कि लखनऊ शादी में जाना है। 

जल्द ही व्यवस्था को ठीक की जाएगी

ट्रेन लेट रहती हैं, तो सोचा बस से यात्रा करेंगे। यहां बस मिल ही नहीं रही है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार ड्यूटी करने वाले चालक छुट्टी पर हैं। इसलिए बसों का संचालन कम हो रहा है। जल्द ही व्यवस्था को ठीक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed