फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Activists gather in panchayat elections

पंचायत चुनाव में जुटें कार्यकर्ता

Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Activists gather in panchayat elections
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गंभीरता के कारण भाजपा नेताओं का जनपद में दौरे का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भाजपा के नव नियुक्त जिला प्रभारी/पूर्व सांसद दद्दन मिश्र जिले में प्रथम बार दौरे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने संगठन की तैयारी के विषय में जानकारी ली और विचार विमर्श कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम किया।
विज्ञापन

नव नियुक्त भाजपा जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने भियांव के नरपति सिंह महाविद्यालय व नेवादा के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, ब्लॉक संयोजक, पंचायत वार्ड, संयोजक, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी का परिचय जाना। जिला प्रभारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बलबूते ही भाजपा को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी जीत प्राप्त होगी। कहा कि सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में जुट जाएं।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को ही अपना प्रत्याशी घोषित करना है। आयातित कोई भी व्यक्ति भाजपा से प्रत्याशी नहीं बन पाएगा। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी पूर्व सांसद का जनपद के प्रथम आगमन मौके पर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, विधायक संजू देवी, विधायक अनीता कमल, जिला महामंत्री डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, चंद्रप्रकाश वर्मा, वरिष्ठ नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed