फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Action taken in procession of Mohammadi, case filed against 12 organizers

Ambedkar Nagar News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में कार्रवाई, 12 आयोजकों पर केस दर्ज

Mon, 08 Sep 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Action taken in procession of Mohammadi, case filed against 12 organizers
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। बीते शुक्रवार को निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में निर्धारित मानकों के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 डीजे संचालकों और आयोजन से जुड़े अंजुमन व्यवस्थापकों पर केस दर्ज किया है। सभी डीजे सीज कर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में टांडा के गूगल इवेंट डायरेक्टर कारी जमाल अशरफ निजामी ने पहले ही अपील की थी कि धार्मिक कार्यक्रम में ध्वनि मानकों का पालन किया जाए और डीजे का प्रयोग न हो। बावजूद इसके जुलूस के दौरान कई स्थानों पर तेज ध्वनि वाले डीजे बजाए गए, जिसके बाद पुलिस ने जुलूस समाप्त होने के पश्चात कार्रवाई शुरू की। टांडा प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह और अलीगंज प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि जुलूस के दौरान ध्वनि प्रदूषण और धारा-144 के उल्लंघन को गंभीरता से लिया गया है। नियमन के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इन डीजे संचालकों पर हुई एफआईआर
पुलिस द्वारा जिन डीजे व आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें सोनू डीजे, चिंतौरा, कृष्णा डीजे कटेहरी, गुमनाम बादशाह डीजे, बरियावन चांद डीजे, राबीपुर अकबपुर, रवि डीजे अलीगंज, डायमंड डीजे खासपुर, शिवम डीजे टांडा, राजन डीजे टांडा शामिल हैं। इसके अलावा गूगल इवेंट डीजे, अभिषेक हाइटेक डीजे, अमरजीत ईवेंट डीजे ममरेजपुर और कुछ अन्य आयोजकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed