फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Action taken against candidate and room invigilator on receipt of money

Ambedkar Nagar News: रुपये मिलने पर परीक्षार्थी व कक्ष निरीक्षक पर कार्रवाई

Sun, 15 Feb 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Action taken against candidate and room invigilator on receipt of money
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। अधिक अंक पाने की उम्मीद में उत्तर पुस्तिका में रुपये रखने वाले परीक्षार्थी और कक्ष निरीक्षक, दोनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी उत्तर पुस्तिका में रुपये पाए जाते हैं, तो उसे सीधे नकल की श्रेणी में माना जाएगा और कॉपी को सील कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी और कक्ष निरीक्षक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में परिषद की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परिषद से जारी पत्र के क्रम में सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षार्थियों को पहले ही सूचित कर दें कि यदि उत्तर पुस्तिका में पैसे मिलते हैं तो उसे नकल मानते हुए सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पांच जोनल और 114 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो विभिन्न केंद्रों की निगरानी करेंगे। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर 5370 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में 18 फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 17 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा के लिए 114 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 71,998 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि कुछ परीक्षार्थी मूल्यांकन में अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये रख देते हैं। इस बार ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कदम परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने और सभी परीक्षार्थियों को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed