{"_id":"62aa1b707a9cd01a16568bf3","slug":"action-should-be-taken-against-illegal-taxi-stands-and-loud-loudspeakers-ambedkar-nagar-news-lko635351669","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध टैक्सी स्टैंडों व तेज लाउडस्पीकरों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध टैक्सी स्टैंडों व तेज लाउडस्पीकरों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पुलिस लाइन सभागार में बैठक को संबोधित करते एडीजी बृजभूषण-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन ब्रजभूषण ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक में कहा कि सभी तरह के अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसा जाए। अवैध टैक्सी स्टैंडों तथा तेज आवाज के लाउडस्पीकरों पर भी कार्रवाई जारी रहे।
पुलिस लाइन सभागार में एडीजी ने कहा कि जिले में कहीं भी अवैध टैक्सी स्टैंड नहीं होना चाहिए। यह हर हाल में सुनिश्चित कर लिया जाए। धार्मिक स्थानों पर लाउडस्पीकरों की आवाज न्यायालय के आदेश के अनुरूप सुनिश्चित कराई जाए। किसी भी दशा में तेज आवाज नहीं होनी चाहिए। थाना परिसरों एवं कार्यालय में आने वाले नागरिकों के समुचित ढंग से बैठने तथा पेयजल के समुचित प्रबंध रखने का निर्देश दिया।
थाना परिसरों की विशेष साफ सफाई रखने, थाने में खड़े वाहनों का डिस्पोजल कराने, महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय बनाए रखने, टॉप टेन अपराधियों की निरंतर समीक्षा करने, गैंगस्टर के आरोपियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एडीजी ने कहा कि सभी तरह के बदमाशों को बख्शा न जाए। उन पर गुंडा एक्ट लगाने, हिस्ट्रीशीट खोलने, एनएसए के तहत कार्रवाई करने तथा गैंगस्टर एक्ट लगाने आदि का निर्देश दिया। कहा कि हरहाल में हमं अपराध पर अंकुश लगाए रखना है। किसी भी अपराध को अत्यंत गंभीरता के साथ लिया जाए।