फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Action on Gram Pradhan

डेढ़ लाख रुपये के गबन में कोड़रा ग्राम प्रधान बर्खास्त

Sat, 25 Jan 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Action on Gram Pradhan
अंबेडकरनगर। विकास कार्यों में गड़बड़ी कर करीब डेढ़ लाख रुपये के गबन मामले में जिलाधिकारी ने कटेहरी विकास खंड के कोडऱा गांव के ग्राम प्रधान को बर्खास्त कर दिया। साथ ही डीपीआरओ को राशि की रिकवरी का भी निर्देश दिया है। पशु आश्रय स्थल के निर्माण में फर्जी ढंग से 50 हजार रुपये निकालने के मामले में पूर्व में ही संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज हो चुका है। अब प्रधान की बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई है। ह
विज्ञापन

करीब सात माह पूर्व खंड विकास अधिकारी कटेहरी व पशुपालन विभाग की टीम ने विकास खंड के कोडऱा गांव में निर्माणाधीन पशु आश्रयस्थल का औचक निरीक्षण किया था। इसमें पाया गया कि निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया है। फर्जी ढंग से जॉबकार्ड पर कार्य दिखाकर राशि निकाल ली गई। अधिकारियों ने रिपोर्ट डीपीआरओ को दी तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए न सिर्फ सचिव को निलंबित कर दिया बल्कि प्रधान व सचिव के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज करा दिया। इसके अलावा ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार भी छीन लिया गया। साथ ही पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए एनआरएलएम अधिकारी व पीडब्लूडी के सहायक अभियंता की तीन सदस्यीय टीम को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। बीते दिनों जांच के बाद डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया कि गांव में कराए गए विभिन्न कार्यों में गड़बड़ी कर 1 लाख 45 हजार 931 रुपये का गबन किया गया है। इस पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने तत्काल प्रभाव से ग्राम प्रधान रामबहाल पटेल को बर्खास्त कर दिया। साथ ही डीपीआरओ को गबन की गई राशि की रिकवरी का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटेहरी विकास खंड के कोडऱा गांव के ग्राम प्रधान से वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद विकास कार्य न प्रभावित हो, इसके लिए ग्राम पंचायत के तीन सदस्यों को वित्तीय अधिकार दिया गया। डीपीआरओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सुनील वर्मा ने बताया कि डीएम की संस्तुति पर ग्राम पंचायत सदस्य पुरुषोत्तम, गिरीश व लीलावती को संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान का वित्तीय चार्ज सौंपा गया।

जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान रामबहाल पटेल ने करीब डेढ़ लाख की वित्तीय अनियमितता की है। ऐसे में डीएम के निर्देश पर ग्राम प्रधान को बर्खास्त कर दिया गया।
- रामअशीष चौधरी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed