फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   achieve the goal

Ambedkar Nagar News: कठिन परिश्रम कर हासिल करें लक्ष्य

Sun, 30 Jul 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 30 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
achieve the goal
अकबरपुर नगर में जागरुकता अ​भियान चलाती पुलिस टीम।
अंबेडकरनगर। परिस्थितियों के सामने खुद को कमजोर न समझें। अपने परिश्रम से परिस्थतियों को बदल देने वाला ही सही मायने में संघर्षशील कहलाता है। महिलाएं भी ऐसा कर समाज में अपनी पहचान बना सकती हैं। यह बातें अहिरौली थाने की मिशन शक्ति अभियान टीम ने महिलाओं व युवतियों को जागरूकता कार्यक्रम के दौरान समझाईं।
विज्ञापन

टीम में शामिल आरक्षी सोनम सिंह व मोनिका सिंह ने अहिरौली बाजार में महिलाओं को जागरूक किया। कहा कि अक्सर यह देखने को मिलता है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी महिलाएं अपनी परेशानियों को बताने से झिझकतीं हैं। इससे उनकी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। इसलिए हर महिला को किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुखर होना होगा। टीम ने महिलाओं को जागरुकता संबंधी पर्चे भी बांटे। उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने के साथ स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कटका थाने की आरक्षी प्रीतिमा व मुख्य आरक्षी मनोज कुमार चौराहों पर युवतियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम ही एक मात्र साधन है। यह जरूरी नहीं कि पहले ही प्रयास में सफलता मिल ही जाए। लक्ष्य तक पहुंचने में कई बार नाकामियों का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि प्रबल इच्छाशक्ति है तो सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। इसलिए परिश्रम से पीछे भागने की बजाए उसे ही सब कुछ मानकर आगे बढ़ें। टीम ने प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed