फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of scamming 30 lakh in the name of providing housing

Ambedkar Nagar News: आवास दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप

Fri, 03 Jul 2026 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of scamming 30 lakh in the name of providing housing
हजपुरा(अंबेडकरनगर)। सरकारी आवास दिलाने का झांसा देकर गरीब महिलाओं के नाम पर विभिन्न बैंकों से करीब 30 लाख रुपये का ऋण लेकर रकम हड़पने का मामला सामने आया है। बैंक से ऋण की किस्त जमा करने के नोटिस मिलने पर पीड़ित महिलाओं को पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अंजली गुप्ता स्वयं सहायता समूह का संचालन करती थीं। उनके समूह में सिकंदरपुर और नटवलिया गांव की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं शामिल थीं। अंजली ने सरकारी आवास दिलाने का भरोसा देकर महिलाओं से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कराए।
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा, मिनी बैंक सहित विभिन्न बैंकों से महिलाओं के नाम पर आवास ऋण स्वीकृत कराया गया। किसी के नाम पर एक लाख, किसी के नाम पर 50 हजार तो किसी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये का ऋण पास कराया गया। इस तरह करीब 30 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ। महिलाओं के अनुसार पूछने पर अंजली ने कहा कि पहले पूरी धनराशि एक खाते में आएगी फिर सभी के खातों में भेज दी जाएगी। इसके बाद पूरी रकम अपने बेटे आयुष गुप्ता के खाते में ट्रांसफर करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक कर्मचारियों ने महिलाओं से ऋण की किस्त जमा करने के लिए संपर्क किया और उनके घर नोटिस भेजे। बैंक पहुंचकर जानकारी लेने पर महिलाओं को पता चला कि उनके नाम पर लाखों रुपये का ऋण स्वीकृत है, जबकि उन्हें इसकी भनक तक नहीं थी और न ही कोई धनराशि मिली थी।

पीड़ित महिलाओं ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक अभिलेखों, ऋण स्वीकृति से जुड़े दस्तावेजों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed