फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of leaving dogs in the village

Ambedkar Nagar News: कुत्तों को गांव में छोड़ने का आरोप

Wed, 27 Aug 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 27 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Accused of leaving dogs in the village
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। तहसील टांडा क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर और सलाहपुर राजौर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम टांडा अरविंद त्रिपाठी को प्रार्थना-पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में एनटीपीसी के अधिकारियों ने एक गाड़ी से लगभग 100 आवारा कुत्तों को एनटीपीसी के आवासीय परिसर से निकालकर उनके गांव में छोड़ दिया है। इन कुत्तों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुत्ते झुंड बनाकर सड़कों पर घूमते हैं और राहगीरों पर हमला करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान लकी वर्मा, मलखान यादव, मित्रसेन हरिराम, संदीप कुमार, प्रेमनारायण, हरिश्चन्द्र वर्मा, अरविंद मौजूद रहे। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed