Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused acquitted in 14-year-old kidnapping case

Ambedkar Nagar News: 14 साल पुराने अपहरण के मामले में आरोपी बरी

Thu, 07 May 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Accused acquitted in 14-year-old kidnapping case
अंबेडकरनगर। करीब 14 वर्ष पुराने अपहरण मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम परविंद कुमार की अदालत ने आरोपी दीपचंद्र सिंह को दोषमुक्त कर दिया। बसखारी क्षेत्र से जुड़े इस चर्चित मामले में अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका। कथित पीड़िता और वादी पिता को गलत साक्ष्य प्रस्तुत करने पर नोटिस भेजने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं।
विज्ञापन

बसखारी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आठ मई 2011 में आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बहन और 12 वर्षीय पुत्र को दीपचंद्र सिंह निवासी सम्मोपुर बनियानी हंसवर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि दोनों दिल्ली में हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और छानबीन शुरू की। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी दीपचंद्र सिंह के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। बाद में मामला सत्र न्यायालय में विचारण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान वादी, उसकी मां, अपहृता व किशोर सहित कुल सात गवाह अदालत में पेश हुए लेकिन सुनवाई के दौरान कई गवाह अपने पहले के बयानों से मुकर गए। पीड़िता ने अदालत में कहा कि दीपचंद्र उसे बहला-फुसलाकर नहीं ले गया था। उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। उसने यह भी कहा कि बाद में उसने दीपचंद्र से शादी कर ली और वर्तमान में उसके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन के मुख्य गवाहों ने अदालत में अभियोजन कथानक का समर्थन नहीं किया। इसके बाद आरोपी को दोषमुक्त कर दिया गया। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में निरुद्ध था, जिसके बाद उसकी रिहाई का आदेश जारी किया गया। अदालत ने वादी और प्रमुख गवाह पीड़िता के खिलाफ न्यायालय में कथित रूप से गलत साक्ष्य प्रस्तुत करने के मामले में प्रकीर्ण वाद दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed