फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accountant missing, stir

लेखपाल लापता, मचा हड़कंप

Tue, 29 Mar 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Accountant missing, stir
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील में कार्यरत लेखपाल के संदिग्ध हालात में लापता हो जाने से हड़कंप मच गया है। जहांगीरगंज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, लेखपाल की पत्नी ने एसपी को पत्र देकर एसडीएम पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। एसडीएम व रजिस्ट्रार कानूनगो पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग भी की गई। वहीं, एसडीएम का कहना है कि लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद ही यह घटनाक्रम सामने आया है। पूरी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान एसडीएम आलापुर मोहनलाल ने लेखपाल संघ के तहसील उपाध्यक्ष रामसजीवन वर्मा व मंत्री अनुज प्रताप वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इनमें से अनुज ने तो नोटिस रिसीव कर लिया था, लेकिन रामसजीवन पर आरोप था कि वे नोटिस स्वीकार नहीं कर रहे थे। उन्हें कई बार फोन भी किया गया। इस पर भी कुछ नहीं हुआ तो सोमवार को तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने उन्हें फोन कर नोटिस रिसीव करने को कहा। बताया जाता है कि इसके कुछ देर बाद ही लेखपाल के लापता हो जाने की खबर सामने आई।
विज्ञापन

उनकी पत्नी मिथिलेश वर्मा ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 28 मार्च को दोपहर करीब 11 बजे उनके पति तहसील गए थे। लेकिन इसके बाद से नहीं लौटे। उन्होंने एसडीएम पर लिखित आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा कई माह से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे उनके पति काफी परेशान थे। 28 मार्च को ही एसडीएम के कहने पर रजिस्ट्रार कानूनगो वैभव अग्रवाल ने फोन कर पति को तहसील बुलाया था। इसके बाद से वे नहीं लौटे। पत्र में एसडीएम व रजिस्ट्रार कानूनगो पर मिलकर पति की हत्या करने जैसा गंभीर आरोप भी लगाया। मिथिलेश ने एसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथिलेश ने जहांगीरगंज थाने में भी सूचना दी थी। इस पर जहांगीरगंज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसडीएम मोहनलाल गुप्त ने कहा कि मुझे किसी प्रकार के आरोपों की कोई जानकारी नहीं है। कार्य में लापरवाही को लेकर लेखपाल रामसजीवन को नोटिस जारी किया गया था। उन्हें नोटिस रिसीव करने के लिए फोन कराया गया था। इसके बाद से ही उनका पता न चलने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed