फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accountant missing including records, suspended

चौपाल से रिकॉर्ड समेत लेखपाल नदारद, निलंबित

Tue, 04 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 04 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
accountant missing including records, suspended
चौपाल - फोटो : demo pic
लोहिया गांव अमोली मोहिउद्दीनपुर में चौपाल लगने की जानकारी के बाद भी रिकॉर्ड के साथ गायब हो जाने वाले लेखपाल को डीएम वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। डीएम ने कहा कि चौपाल जैसे आयोजन को सिर्फ औपचारिकता समझने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को अपने इस रवैये में बदलाव लाना होगा।
विज्ञापन


बाद में डीएम ने चौपाल में जनसुनवाई की और समस्याओं के अविलंब निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील दिवस के आयोजन के बाद अधिकारियों की टीम द्वारा संबंधित तहसील के किसी एक गांव में चौपाल लगाए जाने की परंपरा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में मंगलवार को अकबरपुर तहसील के अमोली मोहिउद्दीनपुर गांव में चौपाल आयोजित की गई थी। वहां तमाम फरियादी दोपहर बाद से पहुंचने लगे थे। अकबरपुर तहसील दिवस में जनसुनवाई करने के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव अधिकारियों की टीम के साथ अपह्रान करीब गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने वहां ग्रामीणों की शिकायतों व समस्याओं की सुनवाई शुरू की। ग्रामीणों ने वरासत व नकल मिलने में समस्या के अलावा बताया कि आग से हुए नुकसान मामले में भी अभी तक सहायता नहीं मिल पाई है। डीएम ने इस पर लेखपाल के बारे में पूछताछ शुरू की और उसे सामने आने को कहा।

डीएम की पूछताछ के बाद पता चला कि वहां तैनात लेखपाल मौके पर मौजूद ही नहीं है। कई आवश्यक रिकॉर्ड भी उसके साथ होने की जानकारी डीएम को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल कुछ देर पहले तक तो वहां मौजूद था, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के आने की जानकारी मिलते ही मौके से चला गया।


डीएम ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि चौपाल जैसे आयोजन को लेकर इस तरह की मनमानी व लापरवाही कतई ठीक नहीं है। चौपाल का आयोजन लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए होता है, जिसमें सभी ग्रामस्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी आवश्यक होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed