{"_id":"685064a95d18d578bd0ce43c","slug":"accommodation-reserved-for-doctors-and-staff-on-duty-at-the-post-mortem-house-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-136780-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और स्टाफ के लिए आवास आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और स्टाफ के लिए आवास आरक्षित
Tue, 17 Jun 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में बने पोस्टमार्टम हाउस में जानकारी लेते सीएमओ।
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में पोस्टमार्टम हाउस के शिफ्ट होने के बाद यहां डॉक्टर व स्टाफ के लिए आवास व पानी की समस्या बनी हुई थी, जिसे सोमवार को सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने पोस्टमार्टम हाउस को बीते दिनों शुरू कराया गया था, लेकिन यहां पर ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के लोगों के ठहरने के लिए आवास की सुविधा नहीं थी।
पोस्टमार्टम हाउस की साफ-सफाई के लिए पानी की बेहतर व्यवस्था भी नहीं थी। ऐसे में काफी समस्या होती थी। कई बार मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वार्ता की जा चुकी थी, लेकिन इसपर कोई हल नहीं निकला था। सोमवार को सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर आवास व पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई। इसी के साथ वाॅटर कूलर की भी स्थापना कराई। मेडिकल कॉलेज परिसर में एसीएमओ के लिए भी एक आवास आरक्षित कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि नए स्थान पर पोस्टमार्टम हाउस शिफ्ट किया गया है, इसके कारण कुछ समस्याएं थीं, जिन्हें दूर करा दिया गया है।