{"_id":"a4fa71e25b00ce5577b536602445d405","slug":"accidental-death-of-father-son-narrow-escaped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पिता की मौत, बाल-बाल बचा पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पिता की मौत, बाल-बाल बचा पुत्र
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर शाम अकबरपुर महरुआ मार्ग पर राजेपुर गांव के पास ट्रक से हुए एक हादसे में पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं बाइक पर एक युवक के साथ बैठा तीन वर्षीय पुत्र बाल-बाल बच गया। बाइक पर बैठा युवक भी बुरी तरह जख्मी है, जिसका इलाज लनखऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के इल्तिफातगंज नगर के आजादनगर मोहल्ला निवासी पिंटू सोनकर (25) पुत्र सेवालाल सोनकर सोमवार को बाइक से अपने मोहल्ले के माधव (21) पुत्र अशर्फी के साथ अपनी सुल्तानपुर स्थित ससुराल गया था। बताया जाता है कि उसकी पत्नी किसी बात को लेकर नाराज होकर मायके चली गयी थी। वह विदा कराने के लिए ससुराल गया था। हालांकि पत्नी आने के लिए तैयार नहीं हुई तो वह अपने तीन वर्षीय पुत्र को लेकर घर के लिए सोमवार शाम लौट पड़ा। तीनों अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर बाजार से थोड़ी आगे राजेपुर के पास पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
इससे बीच में बैठा पिंटू का तीन वर्षीय पुत्र सड़क के किनारे जा गिरा। जबकि पिंटू व पीछे बैठा माधव ट्रक की चपेट में आ गए। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दोनों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय पिंटू की मौत हो गई, जबकि माधव का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।