{"_id":"5e46d7038ebc3ee5eb14cc83","slug":"accident-in-ambedkarnagar-ambedkar-nagar-news-lko5085390139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बड़ी बहन की बारात के लिए मित्र के साथ मिठाई लेकर बाइक से घर जा रहे युवक को अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत सदरपुर चौराहे के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। उसकी मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके मित्र को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, चचेरे भाई की बारात में जा रहे बाइक सवार युवक को अकबरपुर नगर के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों घरों में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बावनपुर निवासी अभिषेक (22) पुत्र महेंद्र व रामसजीवन (32) पुत्र बच्चारा गुरुवार देर शाम अकबरपुर बाजार में मिठाई लेने के लिए गए थे। बताया जाता है कि अभिषेक के ताऊ की पुत्री की बारात गुरुवार देर शाम आई हुई थी। इसी के लिए मिठाई लेने के लिए वह अकबरपुर गया हुआ था।
मिठाई लेकर जब दोनों वापस घर जाने लगे तो सदरपुर चौराहा के निकट उधर से गुजर रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रामसजीवन को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, बेवाना थाना अन्तर्गत अहेथिया किशुनपुर गांव निवासी देवेंद्र पाल (28) पुत्र गयाप्रसाद अपने मित्र विनोद (23) पुत्र रामसूरत गुरुवार रात एक ही बाइक से अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत बरियावन के कोरई गांव में अपने चाचा के पुत्र की बारात जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे अकबरपुर नगर के पास पहुंचे तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
इससे देवेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि विनोद को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल विनोद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के बाद विवाह की खुशियां गम में बदल गईं। जल्दी जल्दी वैवाहिक आयोजन निपटाया गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बावनपुर गांव में खुशी का माहौल था। बारातियों को नाश्ता पानी कराया जा रहा था। इसी बीच मार्ग हादसे में अभिषेक की मौत हो जाने की सूचना गांव पहुंची। अचानक ढोल नगाड़ों व डीजे पर बज रहे गीतों पर युवकों की थिरकन बंद हो गई। घर में रोना पीटना मच गया। किसी की कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या होगा। इसी बीच दूल्हे ने सादगी के साथ विवाह की सभी प्रक्रिया पूरी कराने का फैसला लिया। जल्दी-जल्दी वैवाहिक कार्यक्रम गमगीन माहौल में निपटाया गया और रात में ही विदाई कर दी गई। शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में अभिषेक की अर्थी उठी।