फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident in Ambedkarnagar

ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत

Thu, 21 Nov 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accident in Ambedkarnagar
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली न्यौतरिया गांव के पास अकबरपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। वह मजदूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर जा रहा था। पुलिस के अनुसार, डैयाडीह निवासी चुनमुन उर्फ अनीस (40) मजदूरी करने गुरुवार को अकबरपुर आया था। यहां से वह साइकिल से शाम को वापस जा रहा था।
विज्ञापन

शाम छह बजे करीब जब वह आजमगढ़ मार्ग पर न्यौतरिया के पास पहुंचा तभी बसखारी की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार होने में सफल रहा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अकबरपुर कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मजदूर की मौत मामले में परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed