{"_id":"5fe3886f8ebc3e40cf52dfba","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko556427187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत अन्नावां बाजार के निकट बाइक से अकबरपुर जा रहे बाइक सवार दंपती को जीप ने कुचल दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य मार्ग हादसों में तीन व्यक्ति घायल हो गए।
अयोध्या के गोसाईगंज थाना अन्तर्गत अमसिन गांव निवासी संतोष (32) बुधवार सुबह अपनी 30 वर्षीय पत्नी बबिता बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे अन्नावां बाजार के निकट पहुंचे तो इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत पहाड़पुर गांव निवासी जयशंकर (4) पुत्र रामसुमेर मंगलवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जा रहा था। गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
टांडा कोतवाली अन्तर्गत छज्जापुर गांव निवासी सुनीता (28) पत्नी गंगाराम बुधवार सुबह गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। वह सड़क पार कर रही थी। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत पलई कल्याणपुर गांव निवासी रुक्मिणी (38) पत्नी गिरिजाशंकर मंगलवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।