{"_id":"5f9afe388ebc3e9bf00e11f1","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko5476673173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
अयोध्या के सदरपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी रितेश कुमार (38) पुत्र राजेंद्र गुरुवार सुबह बाइक से जाने के दौरान सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा निवासी गिरिजा देवी (65) पत्नी धनेश गुरुवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई जब वह घर के पास सड़क पार कर रही थी।
हंसवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रामसुंदर (70) पुत्र रामदेव बुधवार देर शाम घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी निवासी सुमित्रा (38) पत्नी रामबहादुर गुरुवार सुबह बसखारी बाजार में सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उसे बाइक ने टक्कर मार दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रामसुंदर की हालत गंभीर बनी हुई है।