{"_id":"5f6a33fc8ebc3ee90e7195d0","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko541484885","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी व किसान को बस ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मी व किसान को बस ने रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। हंसवर थाना क्षेत्र के ढेकवा बहाउद्दीनपुर स्थित सड़क के किनारे सोमवार रात खेत की रखवाली कर रहे सफाई कर्मी व किसान को तेज रफ्तार निजी बस ने रौंद दिया। इससे मौके पर किसान की मौत हो गई, जबकि सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों व ग्रामीणों ने आननफानन में घायल को अकबरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। उधर घटना के बाद चालक बस लेकर फरार होने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
हंसवर थाना क्षेत्र के ढेकवा बहाउद्दीनपुर निवासी दिग्विजय यादव उर्फ बाबूराम (40) पुत्र रामसजीवन तथा फूलचंद यादव (50) पुत्र रामपियारे का गांव के बाहरी छोर पर सड़क के किनारे खेत है। सोमवार देर शाम दोनों छुट्टा मवेशियों के प्रकोप से फसल को सुरक्षित रखने के लिए खेत की रखवाली करने गए थे। बताया जाता है कि रात्रि करीब 10 बजे काजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने सड़क के किनारे बैठे दिग्विजय और फूलचंद को रौंद दिया। इससे फूलचंद की मौके पर मौत हो गई, जबकि दिग्विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर घटना के बाद चालक बस लेकर फरार होने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
आननफानन में परिजनों व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां एक तरफ फूलंचद मृत अवस्था में पड़ा था, जबकि गंभीर रूप से घायल दिग्विजय की सांस चल रही थी। परिवारीजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और आननफानन में दिग्विजय को लेकर अकबरपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां उसका इलाज शुरू हुआ। लेकिन इलाज के दौरान दिग्विजय ने भी दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। दिग्विजय सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने अलग-अलग तहरीर देकर बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक व बस की तलाश की जा रही है।