{"_id":"5f5914b28ebc3e54dd17d926","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko5393423119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेने जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत निबियहवा पोखरा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार महरुआ थाना अन्तर्गत हीड़ी पकडिय़ा निवासी अभय (17) पुत्र हरेंद्र बुधवार दोपहर अपने रिश्तेदार बब्लू के साथ बाइक से आजमगढ़ दवा लेने जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे सभी बसखारी हाइवे पर निबियहवा पोखरो के पास पहुंचे, तो इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे अभय को गंभीर चोटें आईं, जबकि रिश्तेदार को मामूली खरोंच आई।
इस बीच जब तक आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक ट्रक लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में गंभीर रूप से घायल बेहोश अभय को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।