फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident

हैंडपंप में उतरे करंट से झुलसी महिला, रेफर

Sun, 05 Jul 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
accident
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत पहितीपुर में जहां एक महिला हैंडपंप में उतरे करंट से झुलस गई वहीं बसखारी थाना अन्तर्गत किछौछा निवासी एक युवक घर की बिजली ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत पहितीपुर निवासी रेखा देवी (52) शनिवार देर शाम हैंडपंप से पानी निकालने पहुंची हुई थी। बताया जाता है कि हैंडपंप से टुल्लूपंप जुड़ा हुआ था। तार कटा होने के चलते हैंडपंप में करंट उतरा हुआ था। ऐसे में जैसी ही उसने हैंडपंप का हत्था पकड़ा, वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

चीख पुकार पर पहुंचे घरवालों ने उसे हैंडपंप से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। उधर बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा में शनिवार रात उस समय राजेंद्र कुमार (32) करंट की चपेट में आ गया, जब वह घर की बिजली ठीक कर रहा था। बताया जाता है कि घर की बिजली में आई खराबी को वह खुद ही दुरुस्त कर रहा था। इसी बीच उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed