फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident

अलग अलग मागा़ हादसों में दो महिला समेत तीन घायल

Sun, 22 Mar 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
accident
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में दो महिला समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना अंतर्गत पतजूपुर गांव निवासी रुखसाना (45) पत्नी मोहम्मद आरिफ शनिवार देर शाम उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर ले जाया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्मनपुर निवासी कैलाशी देवी (40) पत्नी परशुराम शनिवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। अहिरौली थाना अन्तर्गंत अहिरौली निवासी निर्मल (20) पुत्र रामरूप शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed