{"_id":"5dd818568ebc3e54864a004d","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko4935507124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे वृद्घ को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे वृद्घ को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
- अन्य सड़क हादसों में सात घायल, एक गंभीर
फोटो 17
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में बस स्टेशन के पास गुरुवार देर शाम सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अन्य सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर निवासी जान मोहम्मद (72) पुत्र हयात मोहम्मद गुरुवार देर शाम अकबरपुर बस स्टेशन के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीरावस्था में वृद्ध को जिला अस्पताल में ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अखंडनगर निवासी संगीता (35) पत्नी नंदलाल शुक्रवार सुबह घर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी राजेंद्र (40) पुत्र रामदयाल गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय छोटीबाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत सिकरोहर निवासी ऊषा (48) पत्नी सुरेश गुरुवार देर शाम सैदापुर बाजार में सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। बसखारी थाना अन्तर्गत बसखारी निवासी चंद्रभान (17) पुत्र रामउजागिर शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय कुर्कीबाजार के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार, बसखारी थाना क्षेत्र के कटया पहलवानपुर गांव निवासी मनीष कुमार सिंह पुत्र हनुमंत सिंह गुरुवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जा रहा था। गांव के पास गुजर रही कार ने उसे चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। एसओ दयाशंकर सिंह ने बताया कि घायल के चेचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।