{"_id":"6028116d8ebc3ee96959a5d4","slug":"abvp-workers-upset-over-increasing-fees-in-school-ambedkar-nagar-news-lko5646917120","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में शुल्क बढ़ाने से बिफरे एबीवीपी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में शुल्क बढ़ाने से बिफरे एबीवीपी कार्यकर्ता
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा के एक विद्यालय की ओर से मनमाने तरीके से की गई शुल्क में वृद्धि के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने विद्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित विद्यालय शासन के निर्देशों का उल्लंघन कर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का शोषण कर रहा है। इससे इसमें छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही मनमानी में सुधार न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
अकबरपुर तहसील संयोजक शिवम त्रिपाठी व टांडा नगर मंत्री नीरज तिवारी के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने टांडा के आरएवी पब्लिक स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगायाहै कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र-छात्राओं से मनमानी शुल्क वसूला जा रहा है। शिकायत के बावजूद प्रबंधन द्वारा इसमें सुधार करने की बजाय छात्र-छात्राओं को कई तरह की धमकी दी जाती है।
इससे अभिभावक परेशान हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही शुल्क में रियायत छात्र-छात्राओं को नहीं दी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा बाद में पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधक समेत अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सौरभ मिश्र, वीरेंद्र, नितिन कुमार, अजय मौर्य, अमरजीत, सुरेंद्र, प्रवीण कुमार व वीरू आदि मौजूद रहे।