{"_id":"77b1ee6fa112cdbcc0f236692db0b2b1","slug":"aap-prorest-gujarat-land-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात भूमि घोटाले को लेकर आप का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात भूमि घोटाले को लेकर आप का प्रदर्शन
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा कि गुजरात की मुख्यमंत्री की पुत्री व उनके व्यापारिक सहयोगी कंपनी को सरकार ने जिस मनमानी ढंग से भूमि दिलवाई, उससे सरकार को राजस्व की काफी क्षति हुई है। किसानों का अहित हुआ है।
विज्ञापन
जिला सहसंयोजक राजेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के पास जमा हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि वर्ष 2010 में गुजरात जो भूमि घोटाला हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
मौजूदा मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की पुत्री एवं उनके व्यापारिक सहयोगी कंपनी को कृषि एवं जंगल की करीब 250 एकड़ भूमि महज 15 रुपये मीटर की कीमत पर सिर्फ 1 करोड़ 49 लाख में बेच दी गई, जिसकी कीमत 700 करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन
इस बिक्री से न सिर्फ किसानों का अहित हुआ बल्कि राजस्व का भी घाटा लगा। बाद में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। मौके पर डॉ. सचीन्द्र वर्मा, राजेेन्द्र वर्मा, विनय पटेल, महेन्द्र श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, मयाराम व संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।